महासमुंद : इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 25 हजार रूपये के विभिन्न सामानों के चोरी की
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी के इलेक्ट्रॉनिक दुकान से लगभग 25 हजार रूपये के विभिन्न सामानों के चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
ग्राम बम्हनी निवासी पूरन लाल साहू ने पुलिस को बताया की ग्राम बम्हनी में उसका इलेक्ट्रॉनिक दुकान है, जहां वह पंखा का मोटर बाईन्डीग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीन रिपेयरिंग का काम करता है. 10 मार्च को शाम करीब 08:30 बजे वह दुकान के दरवाजे में ताला लगाकर घर चला गया. 11 मार्च को शाम करीब 4 बजे पूरन लाल अपने दुकान में जाकर देखा तो दुकान के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था.
दुकान में रखे 10 नग कुलर मोटर छोटा बड़ा नया, 10 नग पानी मोटर नया, 20 नग कुलर ब्लेड नया, बल्ब 10 नग नया, 30 नग सिलिंग व कुलर पंखा मोटर रिपेयरिंग के लिए रखे पुराना इस्तेमाली, 10 नग खस एवं पंखा रिपेयरिंग सामान जुमला कीमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.
पूरन लाल चोरी हुए सामानों का खोजबीन करते रहा. लेकिन सामान नहीं मिला तो 17 मार्च को चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.