सांकरा : प्रधानाचार्य के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की दी... - CG Sandesh

सांकरा : प्रधानाचार्य के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह के सरस्वती शिशु मंदिर सल्डीह में पदस्थ प्रधानाचार्य के साथ गाली गलौज के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

ग्राम सल्डीह निवासी रविकिशोर बेहरा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर सल्डीह में प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थ है. 17 मार्च को शाम करीब 06:30 बजे वह पारिवारिक काम से पदमपुर ओडिशा से अपने घर ग्राम सल्डीह आ रहा था. इसी दौरान ग्राम सल्डीह शिशु मंदिर के सामने गांव का संजय सिदार आकर रविकिशोर को बेवजह अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी.

रविकिशोर ने भय के कारण वापस अपने घर जाकर गांव के सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिको को घटना के संबंध में बताया. उनके द्वारा थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई. मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी. पुलिस ने आरोपी संजय सिदार के खिलाफ 294-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें