पिथौरा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पति और सास ने की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पति और सास ने की मारपीट

पिथौरा थाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पति और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है की पति और सास ने उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला और गली में मारपीट की. पुलिस ने मामला केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 12 पिथौरा निवासी सुशीला मानिकपुरी पति यदुराज मानिकपुरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ है. उसके पति यदुराज मानिकपुरी एवं उसकी सास भगवती मानिकपुरी ने तुझे हम लोग इस घर में नहीं रखना चाहते कहकर मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए घर से घसिट कर बाहर निकाल दिए तथा गली में लकड़ी के डंडे से व हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी यदुराज मानिकपुरी व भगवती मानिकपुरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें