सरायपाली : नाबालिग युवती का अपहरण, माँ ने दर्ज करायी FIR - CG Sandesh

सरायपाली : नाबालिग युवती का अपहरण, माँ ने दर्ज करायी FIR

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती की माँ ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. प्रार्थीया ने अपनी शिकायत में बताया है की 14 मार्च को उसकी बेटी को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया.

आस-पास पता तालाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो युवती की माँ ने इसकी शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें