सरायपाली : होलिका दहन के दौरान मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : होलिका दहन के दौरान मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज

सरायपाली के वार्ड 08 टावरपारा झिलमिला में होलिका दहन के दौरान मारपीट की खबर सामनेa आई है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड 08 टावरपारा झिलमिला सरायपाली निवासी दासरथी दास ने पुलिस को बताया की 23 मार्च को रात करीबन 11:50 बजे वह अपने साथियो के साथ टावरपारा नर्सरी रोड के पास होलिका दहन का कार्यकम कर रहा था. इस दौरान वे नगांड़ा बजा रहे थे. 

उसी समय मोहल्ले के ताजो अंसारी एवं अनुस आये और अश्लील गाली गलौज करने लगे. जिसे दासरथी द्वारा समझाने पर दोनो तु कौन होता हैं हमे गाली देने से मना करने वाला कहकर माँ-बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट किये. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ताजो अंसारी व अनुस के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें