सरायपाली से अयोध्या पैदल यात्रा करके दर्शन कर लौटे भक्तों का... - CG Sandesh

सरायपाली से अयोध्या पैदल यात्रा करके दर्शन कर लौटे भक्तों का विहिप बजरंगदल व दुर्गा वाहिनी ने किया स्वागत

सरायपाली से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर श्री राम लला के दर्शन कर सरायपाली लौटे श्रद्धालुओं के आगमन पर  विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

विगत लगभग 26–27 दिन पहले सरायपाली के पावन धरा से इंद्रजीत साहू और राजू बेहरा श्री राम जी के दर्शन के लिए लगभग 900 कि.मी. की पदयात्रा करते हुए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। उनकी यात्रा लगभग 26–27 दिनों की रही. वे 24 मार्च की रात को सरायपाली लौटे. 

जिसके अगले दिन विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी सरायपाली के द्वारा उनके निवास स्थान पहुंचकर ढेर सारी शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की और उनके इस यात्रा के दौरान उन्होंने किस किस चीजों का सामना किया, क्या-क्या असुविधाएं हुई व लोगों का कितना प्यार व सहयोग मिला, जो कुछ भी खट्टे-मीठे पल थे उनके इस यात्रा में उन्होंने अपना सारा अनुभव साझा किया।

इसके पश्चात् विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल व दुर्गा वाहिनी सरायपाली द्वारा उनके इस भक्ति एवं बहादुरी की प्रशंसा करते हुए भगवा अंगवस्त्र व श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें