सिंघोडा : गली में गाली गलौज करने से मना करने पर की पिटाई - CG Sandesh

सिंघोडा : गली में गाली गलौज करने से मना करने पर की पिटाई

सिंघोडा के डीपापारा में एक व्यक्ति को गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट की. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम सिंघोडा डीपापारा निवासी अशोक सोना ने पुलिस को बताया की 25 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर मे था तभी घर के बाहर कोई व्यक्ति गंदी-गंदी गाली बक रहा था. अशोक घर से बाहर निकलकर देखा तो गांव का जितेन्द्र भोई था, जिसे अशोक ने गाली देने से मना किया तो जितेन्द्र भोई तुम मेरे को मना करने वाले कौन होते हो आज तुमको यही जान से खत्म कर दूंगा कहकर हाथ मे रखे लोहे के छड से मारपीट करने लगा.

इस दौरान अशोक की मां ईलायची सोना एवं बहन गीता कुमार आये तो उन्हें भी जितेन्द्र भोई अश्लील गाली दे रहा था. जितेन्द्र भोई द्वारा मारपीट करने से अशोक को चोट आई है. बिच बचाव करने आई ईलायची सोना एवं गीता कुमार को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें चोट आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र भोई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें