महासमुंद : पैसे मांगने की बात पर युवक के साथ मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : पैसे मांगने की बात पर युवक के साथ मारपीट

महासमुंद के सुभाष नगर में पैसे मांगने की बात पर एक युवक के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

सुभाष नगर निवासी आकाश उके ने पुलिस को बताया की वह बीटीआई रोड स्थित प्रॉपर्टी ऑफिस में काम करता है. होली त्योहार के दिन शाम को घुमने के लिये निकला था, तो कमल दुकान के पास राज नाग ने आकाश को रोक कर बोला कि तुम मेरा पैसा लग रहे हो तो आकाश बोला कि मैं तुम्हारा कोई पैसा नहीं लग रहा हूं. राज नाग अश्लील गाली गुप्तार कर पैसा मांगने लगा. आकाश वहां से घर चला गया. 

रात करीबन 9 बजे आकाश के मोहल्ले में मिटींग हो रहा था. आकाश भी मिटींग में गया था. उसी समय राज नाग फिर वहां मिला. राज नाग फिर से अश्लील गाली गुप्तार करने लगा.

आकाश ने गाली देने से मना किया तो राज नाग जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे किसी ठोस वस्तु से मारपीट कर सिर में चोंट पहूंचाया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राज नाग के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें