पारिवारिक विवाद बदला खूनी खेल में...पति ने ही पत्नी और बेटिय... - CG Sandesh

पारिवारिक विवाद बदला खूनी खेल में...पति ने ही पत्नी और बेटियों को गला रेतकर मार डाला...!

मोतिहारी। मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की। पति ने पत्नी और तीन बच्चों को गला रेतकर मार डाला और फरार हो गया। मामला पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। पति ने पत्नी समेत तीनों बच्चियों को गला रेतकर मार डाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

आरोपी की तलाश में चल रही छापेमारी
अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पति द्वारा पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की बात सामने आ रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें