बसना : सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़फुलझर में विदाई समारोह आयोजित - CG Sandesh

बसना : सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़फुलझर में विदाई समारोह आयोजित

28 मार्च को सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़फुलझर मे अष्टम के भैया बहनो का विदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जस्वीर सिंह अध्यक्ष सरस्वतो शिशु मन्दिर साथ ही विशेष अतिथि के रूप में जसवंत कौर, श्यामलाल पांडे उपस्थित रहे.

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जसवीर सिंह ने अपने कर्म से पहचान बनाने हेतु बच्चों का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रधान आचार्य गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बुलंद हौसले के साथ लक्ष्य प्राप्ति पर जोर डाला.

उक्त कार्यक्रम मे सुबर्धंन प्रधान, डॉ. रमेश भोई के साथ ही साथ आचार्य छेदीराम बंजारा, अशोक सन्डे, ललित दास, कु अंजली प्रधान, खिरौद् यादव, कु डीलेश्वरी बर्गे, पुरंदर साव, भारती मांझी, मेधा साहू, वर्षा रानी पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य प्रवीण प्रसायत ने किया.


अन्य सम्बंधित खबरें