सांकरा : NH 53 रोड़ पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक... - CG Sandesh

सांकरा : NH 53 रोड़ पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के बिजेपुर मोड़ के पास NH 53 रोड़ पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मर्ग जांच के दौरान गवाहों एवं मृतक के परिजनों ने अपने कथन में बताया कि 22 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे परसराम दीवान पिता स्व. हिराधर दीवन उम्र 35 साल निवासी तुपकबोरा थाना बागबाहारा एवं ओमेश्वर दीवान मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 3967 में बैठकर NH 53 रोड़ में अपने गांव जा रहे थे. 

इसी दौरान NH 53 रोड़ बिजेपुर मोड़ के पास ट्रेक्टर के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मार दी. हादसे में मोटर सायकल चालक परसराम दीवान की मौत हो गई.. अज्ञात ट्रेक्टर वाहन के चालक के खिलाफ धारा 279,337, 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें