बागबाहरा : ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत

बाग़बाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलझर के कोटरीपानी बांधा नं. 01 के नीचे ट्रैक्टर पलट गई. ट्रैक्टर में दबने से एक युवक की मौत हो गई.

ग्राम गुलझर निवासी सागरचंद यादव ने पुलिस को बताया की 31 मार्च को वह घर में था. शाम करीबन 06:30 बजे गांव का चंदेश्वर यादव सागरचंद के घर आकर बताया कि सागरचंद के भाई ओम कुमार यादव कोटरीपानी बांधा नं. 01 के नीचे चम्पेश्वरी ठाकुर के महिन्द्रा ट्रेक्टर में एक्सीडेन्ट होने से दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

सूचना पाकर सागरचंद तत्काल कोटरीपानी बांधा नं. 01 में जाकर देखा तो वहां पर पहले से कुछ लोग इकट्ठा थे. उसका भाई महिन्द्रा ट्रेक्टर के नीचे दबा हुआ था. उसकी मौत हो गई थी. ट्रेक्टर में नम्बर नहीं लिखा हुआ था. ट्रेक्टर पलट कर चारों चक्का ऊपर हो गया था.

आरोप है की चम्पेश्वरी ठाकुर निवासी बागबाहरा के महिन्द्रा ट्रेक्टर के चालक द्वारा ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बांधा के नीचे पलटी हो जाने के कारण दुर्घटना घटित हुई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 304-A के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें