सांकरा : खेत में ट्रेक्टर पलटी, दबकर एक की मौत - CG Sandesh

सांकरा : खेत में ट्रेक्टर पलटी, दबकर एक की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाखार के खेत में ट्रेक्टर पलट जाने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मामले की मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

मर्ग जांच के दौरान गवाहों एवं परिजनों ने अपने कथन में बताया कि 13 जनवरी को ढाबाखार निवासी माधव भोई पिता गोपाल भोई उम्र 55 साल गांव के गोकुल नंद के खेत में जॉनडियर ट्रेक्टर चला रहा था. ट्रेक्टर खेत में फंस जाने से ट्रेक्टर को निकाल रहा था. 

इसी दौरान ट्रेक्टर पलट जाने से माधव भोई उसमें दब गया, उसे निकालकर ईलाज हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मर्ग जांच पर धारा 304ए भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें