तुमगांव : धारदार हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

तुमगांव : धारदार हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस ने धारदार हथियार लहराते आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 2 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव के पास पहुंची जहाँ, योगेन्द्र जेण्ड्रे पिता भुवन लाल जेण्ड्रे उम्र 24 वर्ष निवासी अमावश अपने हाथ में एक धारदार हथियार लेकर लहराते हुए लोगों को एवं रास्ते में जाने वाले आम लोगों को डराते धमकाते घुम रहा था. उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारधार हथियार कीमती करीबन 300 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें