पिथौरा : एनएच-53 रोड़ पर हादसा, दो बाइक सवार घायल - CG Sandesh

पिथौरा : एनएच-53 रोड़ पर हादसा, दो बाइक सवार घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम मेमरा के पास NH-53 रोड पर पिकअप (दुग्ध वाहन) की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है.

गोपालपुर निवासी अक्षय कुमार भोई पिता भरत लाल भोई ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 4 अप्रैल को शाम करीब 06:30 बजे उसके पिताजी भरत लाल भोई एवं मौसा सुकदेव भोई ग्राम गोपालपुर से भोकलूडीह जा रहे थे. मोटर सायकल को सुकदेव भोई चला रहा था. बगदई ढाबा के पास दुग्ध वाहन का चालक तेज रफ्तार से वाहन को विपरीत दिशा से लाकर लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया, जिससे भरत लाल भोई एवं सुकदेव भोई को गंभीर चोटे आयी है. दोनों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पिकअप वाहन क्र. CG06 GL 8589 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें