सरायपाली : आंगन में पड़े जलाऊ लकड़ी से महिला के साथ मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : आंगन में पड़े जलाऊ लकड़ी से महिला के साथ मारपीट

सरायपाली थाने में एक महिला ने अपने बड़े पापा के बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम टीभूपाली निवासी रोशनी नंद ने पुलिस को बताया की उसका मायका ग्राम गोहेरापाली है और ससुराल ग्राम टीभूपाली है. उसकी शादी को एक वर्ष हो रहा है. उसकी भाभी गर्भवती होने से देखरेख करने के लिये रोशनी अपने पति गोकुल के साथ मायके गोहेरापाली में करीब एक महीने से रह रही है.

10 अप्रैल को सुबह करीब 08 से 08:30 बजे के मध्य रोशनी और उसकी भाभी घर पर बैठकर चाय पी रहे थे. उसी समय रोशनी के बडे पापा का बेटा सुभाष नंद, रोशनी को मायके में आकर पड़ी है ससुराल नहीं जा रही है कहकर बेवजह गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर आंगन में पड़े जलाऊ लकड़ी से रोशनी को मारा और जान से मारने की धमकी देने लगा. मारपीट करते समय रोशनी की भाभी छुड़ाई तो उसको भी धक्का दे दिया, जिससे उसके पेट में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष नंद के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें