पिथौरा : ट्रक ने कार को मारी ठोकर - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रक ने कार को मारी ठोकर

पिथौरा थाना क्षेत्र के गढ़बेडा चौक के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. कार सवार दुर्ग से पिथौरा आ रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गौतम साहू पिता स्व. भुवन साहू आयु 38 वर्ष निवासी लहरौद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने घरेलु काम से दुर्ग शहर गया हुआ था. दुर्ग शहर से अपने परिचय के व्यक्ति गणेशराम पटेल की कार क्रमांक CG 04 FJ 3957 में दोनों वापस पिथौरा आ रहे थे. 

तभी रात लगभग 08 बजे गडबेडा चौक के पास ट्रक क्र. CG 04 NP 8300 के चालक ने पीछे साइड से उनकी कार को ठोकर मारकर साइड से घसीटते हुये ले गया. इस घटना से कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें