महासमुंद : मंदिर के बाहर से पेंटर की बाइक चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : मंदिर के बाहर से पेंटर की बाइक चोरी

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कनेकेरा के मंदिर के बाहर खड़ी पेंटर की मोटरसायकल चोरी हो गई. पेंटर मंदिर के अन्दर काम कर रहा था. इसी दौरान किसी ने बाइक चुरा ली.

ग्राम कनेकेरा निवासी पेंटर भेखलाल निर्मलकर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, भेखलाल 18 फरवरी को सुबह 9 बजे गांव में स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर में पेंटिग करने अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GQ 4405 से गया था, दोपहर में खाना खाने के लिये घर आया फिर काम करने के लिये करीब 3 बजे वापस कनेश्वर महादेव मंदिर गया. वह मंदिर के सामने बाइक खडी कर अंदर काम कर रहा था. 

इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक चुरा ली. आसपास पतासाजी के बाद भी पता नहीं चला. चोरी हुए मोटर सायकल की कीमत करीबन 20,000 रूपये बताई गई.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें