बागबाहरा : धारदार हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

बागबाहरा : धारदार हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की झलप रोड कृष्ण कुंज के सामने बागबाहरा में दो व्यक्ति अपने अपने हाथों में तेज धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहे है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे है, जिससे लोग भयभित है.

सुचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी प्रभात तिवारी पिता सुभाष तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं 01 भानपुर तथा अंशु पाण्डे पिता प्रमोद कुमार पाण्डे उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी वार्ड नं 01 भानपुर को घेराबंदी कर पकड़ा. 

आरोपी प्रभात तिवारी के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच ,फल की लंबाई 07 इंच ,फल की चौडाई 02 इंच ,मुठ की लम्बाई 5 इंच ,मुठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 250 रूपये एवं आरोपी अंशु पाण्डे के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच ,फल की लंबाई 07 इंच ,फल की चौडाई 02 इंच ,मुठ की लम्बाई 5 इंच ,मुठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 250 रूपये जप्त किया गया. आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपियो को मौके गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें