छत्तीसगढ़ : इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्ज के दौरान ब्लास्ट... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्ज के दौरान ब्लास्ट, युवती की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्ज के दौरान ब्लास्ट हो गई. हादसे में एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कुरुवा आमापारा निवासी 23 वर्षीय पार्वती सिंह पिता स्व. हरि प्रसाद पिछले 8-9 महीने से सूरजपुर के चंद्रपुर में एक किराए के मकान में अपनी बड़ी बहन सावित्री सिंह के साथ रहती थी. 

वह 26 मार्च की रात इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्ज कर रही थी. इसी दौरान बैटरी ब्लास्ट हो गई और युवती गंभीर रूप से झुलस गई. उसे तत्काल सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपचार हेतु अंबिकापुर अस्पताल रेफर कर दिया. फिर अंबिकापुर से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है. वह 26 दिनों तक रायपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी. कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें