खल्लारी : नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म - CG Sandesh

खल्लारी : नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म

खल्लारी थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने प्रार्थीया को शादी का प्रलोभन देकर 30 नवम्बर 2023 से 8 अप्रैल 2024 के बीच जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. 

युवती के परिवार में सलाह मश्वरा के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद खम्हरिया निवासी भुषण यादव पिता मनहरण यादव के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2) (एन), 506 तथा 4, 6, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें