तेन्दुकोना : 19 वर्षीय युवती ने किया जहर सेवन, मौत - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 19 वर्षीय युवती ने किया जहर सेवन, मौत

तेन्दुकोना थाने में जहर सेवन से मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को मोंहदा निवासी कुमारी दिक्षा ध्रुव पिता मनोज ध्रुव उम्र 19 साल ने अज्ञात कारणो से जहर सेवन कर लिया. 

तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें