सरायपाली : 10 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 10 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेकेला में पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. 14 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम रिसेकेला निवासी दयानिधि अपने पास में देशी कच्ची महुआ शराब अधिक मात्रा मे रखा हुआ है, जो बैदपाली चौक सरायपाली के पास है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही दयानिधि डडसेना पिता शिवलाल डडसेना उम्र 25 साल निवासी रिसेकेला को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से 10 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रुपये को जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें