6 महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेकर महिला ने खुद पर लगाई ... - CG Sandesh

6 महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेकर महिला ने खुद पर लगाई आग...जिंदा जल गई मां-बेटी...जानिए क्या है पूरा मामला

 हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर में विवाहिता किरण ने अपनी 6 माह की मासूम बेटी आराध्या को गोद में लेकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस ने दोनों लाशों का पीएम कराया है. पति उत्तम इस घटना के बाद फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि महिला ने परिवार की मौजूदगी में आग लगाई. जिस समय किरण ने आग लगाई तब पति उत्तम सहित परिवार के कई लोग मौजूद थे. किसी ने भी उसे रोका तक नहीं. ना ही आग बुझाने की कोशिश की गई. अब पुलिस आरोपी ससुरालजनों की तलाश रही है.

मुस्करा के ग्राम पंचायत अलरा गौरा के पहाड़ी डेरा गांव निवासी उत्तम सिंह राजपूत की 22 साली की पत्नी किरन से आए दिन विवाद होता रहता था. सोमवार सुबह अचानक किरण गुस्सा कर कमरे में गई और मासूम बेटी आराध्या को गोद में लेकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया. इसके बाद विवाहिता ने खुद को बच्ची संग आग लगा ली.

 


 

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें