महानायक अमिताभ बच्चन 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से होंगे सम... - CG Sandesh

महानायक अमिताभ बच्चन 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से होंगे सम्मानित'

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा मंगेशकर परिवार ने की है। ये अवार्ड ऐसे लोगों को दिया जाता है जिसने समाज के लिए अग्रणी योगदान दिया हो।  यह अवॉर्ड सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था।

 


बॉलीवुड के महानायक ने अपने कैरियर की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी जीवन एक से बढ़कर एक बड़ी हिट फिल्मे दी। शोले, अमर अकबर एंथोनी, डॉन, जंजीर जैसी तमाम फिल्मों ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इसके लिए उन्हें कई सम्मान से नवाजा जा चुका है। ऐसे में अब बिग बी के अवार्ड की लिस्ट में जल्द ही एक और नाम जुड़ने जा रहा है।

अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड देने की घोषणा की है। बता दें कि इसकी शुरुआत लता मंगेशकर के परिवार और ट्रस्ट ने की थी। सबसे पहले यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें