खल्लारी : दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान - CG Sandesh

खल्लारी : दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान

खल्लारी थाना क्षेत्र के NH353 रोड हाडाबंद ओवर ब्रीज के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

जांच के दौरान मृतक के पिता रामचरण ध्रुव एवं गवाह गुमान सिन्हा से पुछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया. मोटरसायकल KTM200 DUKE क्र. CG 04 NE 9589 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाकर कल्याण ध्रुव पिता रामचरण ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी पाटनदादर के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे कल्याण ध्रुव को गंभीर चोंट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 304 A के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें