बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर में न्योता भोज का आयोजन - CG Sandesh

बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर में न्योता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर में 20 अप्रैल 2024 को प्यारेलाल साहू परिवार द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया.  न्योता भोज में बच्चों को पुड़ी,सब्जी वितरित की गई.

विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेम चंद भोई ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि ग्रामीणजनों के द्वारा न्योता भोज बाल देवो भवः स्वरूप मानकर बालभोग देते है,आज कक्षा 5वी के बच्चों का विदाई कार्यक्रम भी रखा गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर डॉ.तपन भोई, संकुल समन्वयक सिघनपुर संतलाल मुखर्जी, नारायणी महिला समूह संरक्षक तनुजा साहू, शिक्षक विजय दास महंत, सौदामिनी बारीक, विनोदिनी गड़तीया, सक्रिय माता समूह के अध्य्क्ष अनुसुइया सांडे एवं सभी बच्चों के माता एवं अन्य परिवार जन उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें