सरायपाली : सांप के डसने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : सांप के डसने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम केन्दुढ़ार में सांप के काटने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केन्दुढ़ार निवासी सिमरन राणा पिता गोपाल राणा उम्र 03 साल को सांप ने डस लिया. उसके इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

पुलिस ने बताया की घटना 21 सितम्बर 2023 की है. 21 अप्रैल 2024 को घटना की सुचना सिमरन के पिता गोपाल राणा ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें