महासमुंद : एक्टिवा की ठोकर से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

महासमुंद : एक्टिवा की ठोकर से बाइक सवार घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेर के पास राजिम रोड़ पर एक्टिवा की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गरियाबंद जिले के ग्राम कप्सीडीह निवासी त्रिलोकी ध्रुव पिता मदनु ध्रुव उम्र 29 वर्ष 21 अप्रैल को मोटर सायकल स्पलेण्डर क्र. CG 04 KT 8254 से ग्राम कप्सीडीह से सरायपाली तेंदुकोना जाने निकला था. 

दोपहर करीब 02:30 बजे से 3 बजे के मध्य ग्राम शेर एफसीआई चावल गोदाम के पास सामने से एक्टीवा वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से मोटर सायकल को ठोकर मार दी. एक्टीवा चालक के पीछे बैठे आदमी ने बताया कि एक्टीवा चालक का नाम गोलु दीवान है जो ग्राम शेर का निवासी है. त्रिलोकी को ईलाज के लिये 108 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.

23 अप्रैल को त्रिलोकी के भाई योगेश्वर ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी एक्टीवा स्कूटी वाहन चालक गोलु दीवान के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें