सरायपाली : पहले मतदान फिर बारात के लिए रवाना हुआ युवक, क्षेत्र के लोगों को वोट डालने किया प्रेरित।
लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में सरायपाली विधानसभा के एक पोलिंग स्टेशन से सुखद तस्वीर सामने आई है। जहां सरायपाली क्षेत्र के ग्राम लमकेनी क्षेत्र क्रमांक 39 से दुल्हा देवेंद्र साथुआ पहले मतदान किया फिर पैकिन बारात के लिए रवाना हुआ । युवक ने अपने शादी वाले दिन मतदान के लिए समय निकाला और पोलिगं बूथ पर मतदान करने के बाद सभी को वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया।
दूल्हे के साथ उसके परिवार के लोग भी शामिल थे। मतदान करने के बाद देवेंद्र ने सभी को देशहित में मतदान कर जागरूक नागरिक के फर्ज अदा करने का संदेश दिया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें