CG : बस का इंतजार करते खड़े 3 महिला सहित 4 को ट्रक ने रौंदा, ... - CG Sandesh

CG : बस का इंतजार करते खड़े 3 महिला सहित 4 को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत...

राजनांदगांव जिले के चिखली थाना क्षेत्र के तिलई गांव से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. चारों रोड़ किनारे बस का इंतजार करते खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. मामले की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 3 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई. चारों एक ही परिवार के थे और तिलई गांव के ही रहने वाले थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें