ग्रामीणों के उड़े होश : इस गांव में बीच सड़क पर दिखा दंतैल हाथ... - CG Sandesh

ग्रामीणों के उड़े होश : इस गांव में बीच सड़क पर दिखा दंतैल हाथी, वन विभाग अलर्ट

 कांकेर। जिले के डुमाली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब जंगलों से भटककर एक गजराज शहर को पार कर डुमाली गांव में घुस गया । गजराज को बीच बस्ती में देखने से लोग दहशत में आ गएजानकारी के अनुसार कांकेर जिले में बीते कई सालों से हाथियों का आतंक व्याप्त है। खासकर गर्मी के दिनों में जंगलों में विचरण करने वाले हाथी भोजन और पानी की तलाश में भटकते-भटकते रिहायशी इलाकों तक आ पहुंचते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा बीते दिन डुमाली गांव में उस वक्त देखने को मिला जब हाथी अपने दल से भटककर आ पहुंचा।सड़क में जहां एक तरफ लोग आवाजाही कर रहे वहीं दूसरी तरफ हाथी सड़कों में घूम रहा था। हाथी तकरीबन 1 घंटे से अधिक समय तक बस्ती रहा । वहीं लोग अपने-अपने घरों में दुबककर मोबाइल से हाथी की फोटो और वीडियो लेते रहे।


भूख प्यास से नगर आने की आशंका रात होने के चलते नही हुई जनहानि

इन दिनों में जंगल में पर्याप्त मात्रा में भोजन तथा पानी की सुविधा व उन तक नही आ रही है। जिसके चलते ये हाथी भोजन व पानी की तलाश में आ रहे है। इसका प्रमाण बीते दिन भी ग्रामीण अंचल से प्रमाणित हो चुकी है। इसी तरह अगर देखा जाए तो यह नर हाथी रात के अंधरे में नगर प्रवेश किया था। यही वजह रहा कि जनहानि नहीं हुई है। लोगो का मानना है कि दिन में होने से आज का माहौल कुछ और बना हुआ नजर आता।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें