CG : छात्रा की करंट लगने से मौत
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 8 वीं की छात्रा की मौत हो गई. छात्रा का नाम वैष्णवी बताया गया. वैष्णवी घर में अकेली थी. उसके माता-पिता रायपुर किसी काम से गए थे. वहीं, बड़ी बहन नानी के घर गई थी. वैष्णवी लोहे की छड़ी की सहायता से घर के छज्जे से कपड़ा उतार रही थी.
इसी दौरान छड़ी तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. उसके माता-पिता रात 8 बजे घर पहुंचे तो बेटी के शव को देख पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें