बसना : भंवरपुर मोड़ के पास 4.5 लीटर महुआ शराब सहित आरोपी गिरफ्तार.
बसना पुलिस ने 1 मई को भंवरपुर मोड़ के पास एक आरोपी से करीब 4.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 9 बजे बसना से सरायपाली जाने का रास्ता एनएच 53 रोड भंवरपुर जाने के चौक के पास आरोपी प्रकाश खुंटे पिता बिहारी लाल खुंटे उम्र 25 साल निवासी बालसी थाना सरायपाली, के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर पांच लीटर वाली सफेद जरकीन में भरी करीबन 4.5 लीटर जुमला 4500 एमएल देशी महुआ शराब कीमती 900 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कार्यवाही किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें