सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से... - CG Sandesh

सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

 सुकमा : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह एनकाउंटर रायगुड़म इलाक़े में हो रही है जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।रायगुड़म में जवानों और माओवादियों के बीच एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब डीआरजी और कोबरा जवान सर्चिंग पर निकले थे. नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.


एसपी किरण चव्हाण ने की इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। बता दें, सुकमा के कई इलाके घोर नक्सली क्षेत्रों में आते हैं। यहां आए दिन सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ होती रहती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें