बसना : लिमदरहा से चनाट मार्ग पर 6 लीटर महुआ शराब के साथ एक ग... - CG Sandesh

बसना : लिमदरहा से चनाट मार्ग पर 6 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

चौकी पुलिस भंवरपुर ने 1 मई को लिमदरहा से चनाट मार्ग पर एक व्यक्ति से करीब 6 लीटर महुआ शराब जप्त कर उसे जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि लिमदरहा से चनाट जाने के रास्ते में आम पेड़ के पास एक व्यक्ति शराब बिक्री वास्ते रखा है.


मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल लिमदरहा से चनाट जाने के रोड किनारे आम पेड़ के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसने पुलिस को अपना नाम चंदन कुमार खुंटे पिता प्यारे लाल खुंटे उम्र 29 वर्ष लिमदरहा का निवासी बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे एक सफेद कलर की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 06 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 6000 एमएल कीमती 1200 रूपये को बरामद किया व आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें