रायपुर में पंजाब और दिल्ली की 190 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आ... - CG Sandesh

रायपुर में पंजाब और दिल्ली की 190 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग और पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई कर है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने रायपुर पुलिस की सहायता से रायपुर रेलवे स्टेशन से 190.54 लीटर अवैध जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 


बता दें कि आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर  छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली एवं पंजाब प्रान्त की लाए हुए प्रीमियम विदेशी अवैध कुल 190.54 लीटर शराब जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत आरोपियों को जेल भेजा गया है।

आबकारी अधिकारियो में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान टेकबहादुर कुर्रे  ,रविशंकर पैकरा ,आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार  ,प्रकाश देशमुख द्वारा कार्रवाई की गई है l संयुक्त कार्रवाई में रेलवे उप निरीक्षक ए.जेड.चौधरी, मुख्य आरक्षक  पी.के.मेश्राम , वी.सी.बंजारे,आरक्षक देवेश सिंह,आबकारी आरक्षक रविन्द्र देवांगन, का विशेष योगदान रहा |



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें