महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक : सरोज पांडे - CG Sandesh

महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक : सरोज पांडे

 रायपुर । भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कहा कांग्रेस ने लगातार महिलाओ के साथ अन्याय किया है। शाह बानो के तलाक के मामले के केस में जब एक बूढ़ी मां को वर्षो के केस लड़ने के बाद कोर्ट ने उसके हक गुजारा भत्ता देने का फ़ैसला सुनाया था तब राजीव गांधी की सरकार ने उस फैसले को बदलने सरकारी आदेश निकाला,और उस बूढ़ी मां से उसका हक छीन लिया था। महिलाओ को कुचलना और उनका अधिकार मारना उन्हे अपमानित करना आज भी कांग्रेस का यही चरित्र है। इसीलिए महिलाएं कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अगर सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस की आम कार्यकर्ता का क्या हाल होगा ,सोनिया गांधी को इस विषय पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के निजी सहयोगी ने दलित नेता अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार किया था कोई कार्यवाही नहीं हुई।फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई,आज राधिका खेड़ा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रियंका-सोनिया गांधी को देश की महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें