कांग्रेस के अन्याय से महिलाओ में निराशा : भावना बोहरा - CG Sandesh

कांग्रेस के अन्याय से महिलाओ में निराशा : भावना बोहरा

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कांग्रेस द्वारा महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार,उन्हे अपमानित करना इसका एक लंबा इतिहास है। एक महिला होने के नाते राधिका खेड़ा के बयान सुनकर आश्चर्चकित हूं। हम हमेशा महिलाओ युवतियों के ये कहते है प्रोत्साहित करते है की उनके साथ अगर गलत हो रहा है तो जरूर बताएं। यही काम राधिका खेड़ा ने किया है। अपनी आपबीती को बताया है।

भावना बोहरा ने कहा कि अगर उसकी आवाज को दबाया जायेगा, उसे न्याय नहीं मिलेगा तो पूरे देश की महिलाएं इससे निराश होगी और शायद अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बताने से डरे। अब यह विषय केवल राधिका खेड़ा का नही रह गया बल्कि महिला अस्मिता का विषय बन गया है। शर्म की बात है की सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस विषय पर चुप है कांग्रेस महिलाओ का भला कभी नही कर सकती । प्रियंका चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रहते इसी दुर्व्यवहार के कारण और सुष्मिता देव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए इस्तीफा दिया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें