अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी...अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गि... - CG Sandesh

अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी...अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गिरफ्त में

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू लगातार कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक जांच और मामले में शामिल लोगों को समन भेजे जा रहे हैं। वहीं ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां विशेष कोर्ट ने अनिल टुटेजा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


बता दें कि नई ईसीआईआर दर्ज होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय अगले एक सप्ताह में शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों पर एक्शन ले सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी केस में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान शराब कारोबारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो इस मामले से जुड़े लोगों को ईडी ने समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। ईओडब्लू की ओर से की गई एफआईआर में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेश ईसीआईआर में भी वही नाम शामिल हैं। सभी को पूछताछ के लिए ईडी समंस भेज रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें