CM विष्णु देव साय पहुंचे मंदिर, राम-जानकी की पूजा -अर्चना की... - CG Sandesh

CM विष्णु देव साय पहुंचे मंदिर, राम-जानकी की पूजा -अर्चना की, मतदान करने गृह ग्राम बगिया के लिए हूए रवाना

 रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। सुरक्षा के साथ-साथ वहां ड्यूटी कर रहे जवान आम जनता का सहयोग भी कर रहे है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम आज राजधानी रायपुर (Raipur) के राम मंदिर (Ram Mandir) पहुंचकर भगवान श्री भगवान राम, माता जानकी, भगवान हनुमान जी और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दे तीसरे चरण की महत्वपूर्ण सीट रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़,जांजगीर-चांपा व सरगुजा में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।


कहां कितना हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा – 10.38 %

दुर्ग लोकसभा – 13.96 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 12.85 %

कोरबा लोकसभा – 15.54 %

रायगढ़ लोकसभा – 18.05 %

रायपुर लोकसभा – 9.78 %

सरगुजा लोकसभा – 13.80 %



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें