CG : पुलिस जवान का युवती से था अवैध सम्बन्ध, कई जगह की फायरि... - CG Sandesh

CG : पुलिस जवान का युवती से था अवैध सम्बन्ध, कई जगह की फायरिंग, एसएसपी ने किया निलंबित

कवर्धा जिले में एक पुलिस जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कई जगहों पर फायरिंग की. मामले में एसएसपी अभिषेक पल्लव ने पुलिस जवान को निलंबित कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन दूसरी लड़की से उसका अवैध संबंध चल रहा था. युवती ने कुछ दिनों पहले ही जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जमानत मिल चुकी है. युवती लगातार पुलिस जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी. शादी के दबाव को लेकर वह काफी परेशान हो गया. इसके बाद उसने देर रात ढाबा, पेट्रोल पंप में और अपने ही घर के बाहर फायरिंग की है. इस घटना के बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर इंसास रायफल को भी बरामद कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें