लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी,11 बजे तक के वोटिंग ... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी,11 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी, जानिए कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. इस बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 29.90 % मतदान हुआ है. अब तक बिलासपुर में सबसे कम 25.29 % मतदान हुआ है. वहीं सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 37.92 % हुआ है.

 


कहां कितना हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा – 25.29 %

दुर्ग लोकसभा – 31.44 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 25.76 %

कोरबा लोकसभा – 32.37 %

रायगढ़ लोकसभा – 37.92 %

रायपुर लोकसभा – 26.05 %

सरगुजा लोकसभा – 32.86 %

किस लोकसभा सीट में हैं कितने प्रत्याशी

रायपुर – 38

बिलासपुर – 37

कोरबा – 27

दुर्ग – 25

रायगढ़ – 13

सरगुजा – 10

जांजगीर-चांपा – 18



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें