धरने पर बैठे कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ,बी... - CG Sandesh

धरने पर बैठे कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ,बीजेपी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसी बीच रायपुर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय पुरानी बस्ती सरस्वती स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने भाजपा पर वोटिंग बूथों पर सामाजसेवी संस्थाओं की आड़ में प्रत्याशियों का प्रचार करने का आरोप लगाया है।


उन्होंने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मतदान के केंद्र में आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओं स्वास्थ कार्यकर्ताओं से बीजेपी का प्रचार प्रसार नींबू शरबत बाटने के बहाने मतदाताओं से बीजेपी को वोट देने की दलाली करवा रहे हैं।

विकास उपाध्याय वोटिंग बूथों से सामाजसेवी संस्थानों द्वारा लगाए गए नींबू पानी और अन्य पंडालों को तुरंत हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। हालांकि, रायपुर कलेक्टर की समझाईश के बाद विकास उपाध्याय ने धरना समाप्त कर दिया है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें