CGBSE Board Result 2024 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का कल आए... - CG Sandesh

CGBSE Board Result 2024 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का कल आएगा परिणाम,ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जानकारी दी है कि कल यानी 9 मई को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा. इस संबंध में माशिमं के आदेश भी जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट कल 12.30 बजे जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद पर अपना रिजल्ट नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर देख सकेंगे.


इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे-
10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in और https://results.cg.nic.in पर देख सकते हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें