छत्तीसगढ़ बोर्ड के परीक्षा परिणाम आज होगी जारी, सीएम साय ने क... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ बोर्ड के परीक्षा परिणाम आज होगी जारी, सीएम साय ने कही यह बात...

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित करेगी. सीएम विष्णुदेव साय ने कल अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के जरिए छात्रों से कहा है कि प्रिय बच्चों, कल (9 मई ) सीजी बोर्ड के परिणाम आने वाले हैं। जिनके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप आयेंगे उन्हें अग्रिम बधाई, अगर किसी कारण आप नंबर की दौड़ में उतने आगे नहीं भी बढ़ पाए हों, तो चिंता की बात नहीं है। निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ है। जीवन में सदैव आगे बढ़ें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें