बलौदा और बसना पुलिस ने दर्ज किये आबकारी एक्ट के मामले. - CG Sandesh

बलौदा और बसना पुलिस ने दर्ज किये आबकारी एक्ट के मामले.

महासमुंद जिले की बलौदा और बसना पुलिस ने 8 मई 2024 को अवैध महुआ शराब के मामले में दो अपराध दर्ज किये हैं.

जिसमे बलौदा पुलिस ने 8 मई को ग्राम कालीदरहा एवं गेर्रा मार्ग में आरोपी गवानो नंद पिता समारू नंद उम्र 70 साल निवासी गेर्रा को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से 4 लीटर  महुआ शराब कीमती 800 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

जबकि बसना पुलिस ने वार्ड नंबर 01 में आरोपीया शांती ओगरे पति प्यारीलाल उम्र 41 साल निवासी वार्ड नं. 01 से अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से 4000 ML महुआ शराब कीमती 800 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें