रायपुर में पदस्थ OSD धर्मेन्द्र पटेल भारतीय वन सेवा के लिए च... - CG Sandesh

रायपुर में पदस्थ OSD धर्मेन्द्र पटेल भारतीय वन सेवा के लिए चयनित

रायपुर। रायगढ़ जिले के ग्राम मड़वाडुमर मिलुपारा, तमनार निवासी धर्मेन्द्र पटेल का भारतीय वन सेवा के लिए चयन हुआ है. 8 मई को घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा के परिणाम में धर्मेन्द्र पटेल ने ऑल इंडिया लेवल पर 92 रैंक हासिल किया है.


धर्मेन्द्र पटेल अपना आदर्श अपने पिता पेशे से शिक्षक बुंदराम पटेल और माता लालकुंवर पटेल को मानते हैं. इनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मिलुपारा के आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल से व स्नातक की पढाई ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट, रायगढ़ से हुई है. धर्मेंद्र पटेल सीजी पीएससी 2015 में सफलता प्राप्त कर राज्य वित्त सेवा में चयनित हुए थे. वर्तमान में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर रायपुर में वित्त विभाग में कार्यरत हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें