ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर ,विस्फोटक स... - CG Sandesh

ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर ,विस्फोटक सामग्री बरामद

गरियाबंद।छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर हुआ है. बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोली लगने से एक नक्सली की मौत हो गई.


शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नवरंगपुर पुलिस और ओडिसा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सली होने की सूचना पर बीती रात टीम ऑपरेशन पर निकली थी. कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भागे. इस दौरान टीम ने फायरिंग की. गोली लगने पर एक नक्सली ढेर हो गया

पुलिस की टीम ने दैनिक उपयोगी और विस्फोटक सामान भी बरामद किया है. अभी भी मौके पर जवान मौजूद हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें