CG : नाबालिग से दरिंदगी : राइस मिल में नाबालिग को बनाया हवस ... - CG Sandesh

CG : नाबालिग से दरिंदगी : राइस मिल में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ.....

 कांकेर। जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने नाबालिग को राइस मिल में अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


कांकेर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित एक राइस मिल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस घटना की सूचना नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।  जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम लालटुन है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें